बिलासपुर : चर्चित सर्पदंश मुआवजा घोटाला मामले में जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। मामले में जांच के दायरे में आए तीन कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आरोपी कर्मचारियों नरेंद्र कुमार कौशिक, हरीश राठौर और गरीब दास बिंझवार के खिलाफ निलंबन आदेश जारी किया है। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
सर्पदंश मुआवजा घोटाले में बड़ा एक्शन, बिलासपुर में तीन कर्मचारी निलंबित











