रायपुर: राजधानी रायपुर में मंगलवार को जिला प्रशासन और नगर निगम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सेंट पॉल स्कूल परिसर में बने एक विवादित भवन को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए पूरे इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।
रायपुर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: सेंट पॉल स्कूल परिसर के विवादित भवन पर चला बुलडोजर, सुरक्षा के बीच हुई तोड़फोड़











