Advertisement Carousel

CG Transfer News: छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, बदले गए इन जिलों के एसपी, 4 IAS अधिकारी का भी हुआ ट्रांसफर

CG Transfer News

रायपुरः CG Transfer News छत्तीसगढ़ सरकार ने 4 IAS और तीन IPS अफसरों का ट्रांसफर किया है। IAS श्यामलाल धावड़े को छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन का प्रबंध संचालक बनाया गया है। डोमन सिंह को बस्तर संभाग का आयुक्त, विनीत नंदनवार को मंत्रालय में संयुक्त सचिव और अभिषेक अग्रवाल को मंत्रालय में उप सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है।

 

CG Transfer News वहीं IPS में मुख्यमंत्री सिक्योरिटी के पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर को हटाकर माना बटालियन भेज दिया गया है। उनकी जगह पर बलरामपुर SP लाल उमेंद सिंह को सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, राजेश अग्रवाल को बलरामपुर जिले का एसपी बनाया गया है।