रायपुर : राजधानी रायपुर में सेंट्रल GST विभाग ने कर चोरी और फर्जी बिलिंग से जुड़े एक बड़े मामले में अहम कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश के कारोबारी जयदीप सिंह चंदेल को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई को फर्जी GST लेनदेन और संदिग्ध कारोबारी गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की बड़ी सफलता माना जा रहा है।
फर्जी GST नेटवर्क पर सेंट्रल GST का बड़ा प्रहार, मध्यप्रदेश के कारोबारी की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप










