महासमुंद : मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोमाखान थाना पुलिस और एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स की संयुक्त टीम ने ओडिशा से मध्यप्रदेश ले जाए जा रहे 17.500 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गांजा, कार और मोबाइल फोन समेत कुल 9 लाख 38 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है।
छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करों पर बड़ा शिकंजा, 17.5 किलो मादक पदार्थ के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार











