रायपुर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने नई तबादला सूची जारी करते हुए आठ निरीक्षकों और दो उप निरीक्षकों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। माना जा रहा है कि इस बदलाव का उद्देश्य जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत करना है।
महकमे में बड़ा फेरबदल, 10 अधिकारियों के तबादले, एसएसपी ने जारी किए आदेश










