बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के बिलासपुर मंडल में जुलाई महीने में हुए दो बड़े मालगाड़ी हादसों की संयुक्त जांच रिपोर्ट सामने आ गई है। रिपोर्ट में दोनों घटनाओं के पीछे गंभीर लापरवाही और तकनीकी खामियां उजागर हुई हैं।जांच के बाद रेलवे ने हादसों के लिए जिम्मेदार पक्षों पर कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। चांपा स्थित साइडिंग हादसे में निजी कंपनी की लापरवाही सामने आई है, जिसके बाद उससे नुकसान की भरपाई और जुर्माना वसूलने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
मालगाड़ी हादसों की जांच में खुली बड़ी लापरवाही, रेलवे अब निजी कंपनियों से वसूलेगा भारी जुर्माना











