रायपुर: छत्तीसगढ़ में जेल प्रशासन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य शासन ने बीजापुर और नारायणपुर उप जेल के उन्नयन को मंजूरी देते हुए इन्हें जिला जेल के समकक्ष अधिसूचित कर दिया है।जेल विभाग की ओर से इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया गया है। इस फैसले के बाद दोनों जेलों की व्यवस्थाओं में व्यापक बदलाव देखने को मिलेगा।
जेल व्यवस्था में बड़ा बदलाव…इन दो जिलों की जेलों को मिला नया दर्जा












