छत्तीसगढ़ : सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में 21 सितंबर 2026 से जूनियर डॉक्टरों का आंदोलन शुरू होने जा रहा है। जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ ने अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार का ऐलान किया है। संगठन के मुताबिक 21 सितंबर की सुबह 8 बजे से जूनियर डॉक्टर नियमित सेवाओं से अलग हो जाएंगे।एसोसिएशन ने आंदोलन की जानकारी चिकित्सा प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को पहले ही दे दी है। ऐसे में सरकारी अस्पतालों में मरीजों की नियमित चिकित्सा सेवाओं पर इसका असर पड़ने की संभावना है।
21 सितंबर से सरकारी अस्पतालों में जूनियर डॉक्टरों का बड़ा आंदोलन, 17 मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार का ऐलान











