बिलासपुर : रेलवे स्टेशन के नजदीक एक मालगाड़ी का वैगन अचानक पटरी से उतर गया। यह घटना शंकर नगर रेलवे ओवरब्रिज के नीचे डाउन लाइन पर हुई। उस समय मालगाड़ी की गति बेहद कम होने के कारण स्थिति गंभीर नहीं बनी और संभावित बड़ा रेल हादसा टल गया। घटना में किसी यात्री या रेलवे कर्मचारी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
बिलासपुर में बड़ा रेल हादसा टला, रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी का वैगन पटरी से उतरा











