Advertisement Carousel

Mandi Lok Sabha Chunav 2024 Results: मंडी लोकसभा सीट से कंगना रनौत ने मारी बाजी, इतने वोटों से जीता अपना पहला चुनाव…

Mandi Lok Sabha Chunav 2024 Results: लखनऊ। लोकसभा चुनाव के खत्म होने के बाद अब देशभर की निगाहें आज मंगलवार (4 जून) की काउंटिंग पर टिकी हुई है। सात चरणों के डाले गए वोटों की गिनती जारी है। राजनीतिक पार्टी में जबरदस्त रुझान देखने को मिल रहा है। आज दांव पर लगे उम्मीदवारों के राजनीतिक भाग्य का फैसला होगा। बता दें कि सुबह 8 बजे से पोस्टल बैलेट गिनने से शुरुआत हो चुकी है।

बता दें कि इस बीच हिमाचल से बड़ी खबर सामने आई है कि मंडी लोकसभा सीट से कंगना रनौत की प्रचंड जीत हासिल हुई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के लिए आज का दिन बहुत बड़ा है। अब तक कंगना रनौत को 498714 और कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह को 423789 वोट मिल चुके हैं। इस बार बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत बीजेपी की टिकट द्वारा मंडी सीट से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत कर रही है। वहीं कांग्रेस के विक्रमादित्य से आगे चल रही थी। कंगना रुझानों को देखकर अपनी जीत को स्वीकार करते हुए मंदिर के दर्शन किया है।

Mandi Lok Sabha Chunav 2024 Results: सोशल मीडिया पर लगातार अपडेट देती हुई एक्ट्रेस ने एक्स पर कुछ फोटो शेयर किया है। जिसमें उनकी मां उन्हें दही शक्कर खिलाती हुई नजर आ रही हैं। इसके अलावा वो अपनी मां से आशीर्वाद लेती हुई दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा कि मां भगवान का रूप होती हैं आह मेरी मां मुझे दही चीनी खिला रही हैं।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by BJP Himachal Pradesh (@bjp4himachal)