Advertisement Carousel

Mann Ki Baat 2024: फिर शुरू होगा ‘मन की बात’ कार्यक्रम, इस दिन जनता से अपने विचार साझा करेंगे पीएम मोदी

नई दिल्ली : Mann Ki Baat 2024: नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बन चुके हैं। तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनते ही पीएम मोदी ने किसानों के लिए बड़ा कदम उठाते हुए पीएम किसान सम्मान निधि की राशि जारी करने के आदेश पर हस्ताक्षर किए थे। वहीं अब मोदी सरकार का एक और बड़ा फैसला निकलकर सामने आ रहा है। ये फैसला सुनकर पीएम मोदी के समर्थक और जनता दोनों में ख़ुशी की लहर है।

फिर से शुरू होगा ‘मन की बात’ कार्यक्रम

Mann Ki Baat 2024: दरअसल, मोदी 3.0 में फिर से ‘मन की बात’ कार्यक्रम की शुरुआत होगी। जानकारी के मुताबिक, 30 जून को सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री आकाशवाणी से ‘मन की बात’ कार्यक्रम में अपने विचार साझा करेंगे।यह मासिक रेडियो कार्यक्रम की 111वीं कड़ी होगी। पीएम मोदी के लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री चुने जाने के बाद यह पहला ‘मन की बात’ कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम को लेकर अगर आप भी अपने सुझाव देना चाहते हैं तो टोल फ्री नंबर 1800-11-7800 पर कॉल करें। फोन लाइन 28 जून 2024 तक खुली रहेंगी. बता दें, यह कार्यक्रम आकाशवाणी, दूरदर्शन और न्‍यूज ऑन AIR. मोबाइल ऐप पर प्रसारित होगा। आकाशवाणी से हिंदी प्रसारण के तुरंत बाद मन की बात कार्यक्रम प्रादेशिक भाषाओं में भी प्रसारित किया जाएगा।