Advertisement Carousel

मस्ती 4 का मजेदार टीजर रिलीज, इस तारीख को सिनेमा घरों में होगी रिलीज़…

नई दिल्ली। एक्टर रितेश देशमुख विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी की मस्ती फ्रेंचाइजी की चौंथी किस्त इसी साल सिनेमाघरों में आने वाला है। मेकर्स ने कुछ समय पहले ही कॉमेडी फिल्म ‘मस्ती 4 का मजेदार टीजर रिलीज किया है। टीजर रिलीज के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। इस फिल्म में पहले से और जयादा पागलपन, मस्ती और दोस्ती देखने को मिलने वाला है।

बता दें कि रितेश देशमुख ने ‘मस्ती 4 का मजेदार टीजर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस पोस्ट को शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा- ‘पहले की थी मस्ती, फिर हुई ग्रैंड मस्ती, फिर ग्रेट ग्रैंड मस्ती, अब होगी। इस बार चार गुना शैतानी, 4x दोस्ती और 4x कॉमेडी धमाका। अब केवल आपके नजदीकी सिनेमाघरों में 21 नवंबर 2025 को रिलीज हो रही है।

मस्ती फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म साल 2004 में रिलीज हुई थी. जिसका निर्देशन इंद्र कुमार ने किया था। इस फिल्म में रितेश देशमुख,विवेक ओबेरॉय , आफताब शिवदासानी के अलावा अजय देवगन, लारा दत्ता, अमृता राव, तारा शर्मा और जेनेलिया ने भी मुख्य किरदार निभाया था। जिसके बाद इस फिल्म के ‘ग्रैंड मस्ती’ और ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ जैसे सीक्वल आ चुके हैं।