Advertisement Carousel

MG की इस गाड़ी की कीमत मे आई 2.30 लाख की गिरावट, बस एक चार्ज में 461km की रेंज

MG ZS EV: एमजी मोटर्स ने भारतीय बाजार में अपनी एमजी ZS की कीमतों में 2.30 लाख रुपए की गिरावट की है। कंपनी ने इससे पहले भी अपनी Hector और Hector plus की कीमतों में गिरावट की है। MG मोटर्स का मानना है कि नई कीमतें इनकी बिक्री के रिकॉर्ड में सुधार करेगी और इसके अलावा कंपनी अपने 100 साल के जश्न के शुभ अवसर पर अपनी सभी गाड़ियों पर भारी छूट प्रदान कर रही है।

MG ZS EV New Price

ZS EV को भारतीय बाजार में कुल तीन वेरिएंट के अंदर पेश किया जाता है, जिसके अंदर Excite, Exclusive ओर Exclusive pro शामिल हैं। सबसे अधिक कीमतों में गिरावट इसके Exclusive वेरिएंट में किया गया है, कुल 2.30 लाख रुपए की। MG ZS EV की नई कीमत 22.88 लाख रुपए से शुरू होकर 25.90 लाख रुपए एक्स शोरूम तक जाती है।

MG ZS EV Colours

ZS EV को कुल चार रंग विकल्पों के साथ पेश किया गया है, Glaze Red, Aurora Silver, Starry Black और Canady White हैं।

सुविधाओ में इसे 10.1 इंच टच स्क्रीन इंटरटेनमेंट सिस्टम के साथ 7 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और वायरलेस एंड्राइड ऑटो के साथ एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी मिलता है। इसके अलावा वायरलेस मोबाइल चार्जिंग, पैनोरमिक सनरूफ, पावर ड्राइवर सीट, कनेक्टेड कार तकनीकी, प्रीमियम साउंड सिस्टम और प्रीमियम लेदर सीट्स दिया गया है। MG ZS EV का केबिन काफी ज्यादा सिंपल रखा गया है।

MG ZS EV Safety features

सुरक्षा के तौर पर कंपनी से ADAS तकनीकी के साथ पेश करती है, जिसके अंदर लाइन से बाहर जाने पर चेतावनी, पुनः लाइन में वापस लाना, एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल, ट्रैफिक जाम एसिस्ट, ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग सिस्टम मिलता है। अन्य सुरक्षा उपकरणों में सिक्स एयरबैग, ABS के साथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, 360 डिग्री कैमरा, हिल होल्ड एसिस्ट, और रिवर्स पार्किंग सेंसर मिलता है। ‌

MG ZS EV Battery and Range

ZS EV को 50.3 किलोवाट बैट्री पैक के साथ संचालित किया जाता है, जो की इलेक्ट्रिक मोटर के साथ मिलकर 177 बीएचपी और 280 एनएम का टॉर्क जनरेट करती है। कंपनी दावा करती है, कि इसे एक बार फुल चार्ज करने पर 461 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती हैं।

Highlight Details
Price Range Rs 23.38 lakh to Rs 28 lakh (ex-showroom pan India)
Variants Excite, Exclusive, Exclusive Pro
Seating Capacity 5-seater configuration
Colors Glaze Red, Aurora Silver, Starry Black, Candy White
Battery & Motor 50.3kWh battery, 177PS electric motor, 280Nm
Range 461km
Charging Time 8.5 to 9 hours (AC), 0-80% in 60 mins (DC fast)
Features 10.1-inch touchscreen, 7-inch driver’s display, panoramic sunroof, powered driver seat, connected car tech, wireless phone charger
Safety 6 airbags, ABS with EBD, electronic stability control, 360-degree camera, hill descent control, advanced driver assistance systems (ADAS)
Rivals Hyundai Kona Electric, BYD Atto 3, Maruti eVX, Tata Nexon EV, Mahindra XUV400 EV

 

MG ZS EV चार्जिंग

चार्जिंग विकल्प के तौर पर इसे 50 किलोवाट डीसी फास्ट चार्जर मिलता है, जो की बैटरी को केवल 1 घंटे में ही 0% से 80% तक चार्ज कर देती है। दूसरा 7.4 किलोवाट चार्ज पेश किया गया है, जो की 9 घंटे के समय में जीरो से 100% तक बैटरी को चार्ज करती है।

MG ZS EV Competition

ZS EV का मुकाबला भारतीय बाजार में सीधे तौर पर Tata Nexon facelift EV से होती है ,(कीमत 11.74 लख रुपए से शुरू होकर 19.94 लख रुपए), और Mahindra XUV400 EV (कीमत 14.74लाख रुपए से 19.99 लाख रुपए) और अंतिम Hyundai Kona EV (कीमत 23.84 लाख) से होती है।