Advertisement Carousel

मंत्री रविंद्र चौबे ने दिया बड़ा बयान, बोले – स्वतंत्रता दिवस से पहले होगी 9 हजार शिक्षकों की भर्ती

रायपुर। प्रदेश में हजारों अनियमित कर्मचारियों की हड़ताल जारी है, इस मामले में मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा है कि अनियमित कर्मचारियों की जानकारी मांगी गई है, मंत्रिमंडल स्तर पर चर्चा हुई है, जल्द निर्णय होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि 15 अगस्त से पहले 9 हजार शिक्षकों की भर्ती होगी।

Read more: भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज सीरीज से बाहर हुआ ये दिग्गज गेंदबाज

बता दें कि छत्तीसगढ़ के 54 विभाग में काम करने वाले 45000 से ज्यादा संविदा कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है । पिछले 25 दिनों से प्रदेश भर के हजारों संविदा कर्मचारी राजधानी रायपुर में इकट्ठा होकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं इनकी सिर्फ एक मांग है नियमितीकरण। महिला कर्मचारी अपने दूध पीते बच्चे को लेकर तिलमिला देने वाली धूप में रैली निकाल रही है । जो ठीक से चल नहीं पाते वह दिव्यांग कर्मचारी भी प्रदर्शन कर रहे हैं।

Read more: भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज सीरीज से बाहर हुआ ये दिग्गज गेंदबाज