Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ के मंत्रियों को मिला अलग अलग जिलों का प्रभार, देखिए लिस्ट….

रायपुर । छत्तीसगढ़ शासन की ओर से जिला योजना समिति की अध्यक्षता करने और जनसमस्याओं का निराकरण करने के लिए मंत्रिपरिषद के सदस्यों को जिले का प्रभार सौंपा गया है। सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर अटल नगर से जारी आदेशानुसार डिप्टी CM अरुण साव को बिलासपुर, कोरबा और बेमेतरा, डिप्टी CM विजय शर्मा को दुर्ग, बालोद, राजनांदगांव और मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले का प्रभार सौंपा गया है।

इसी तरह मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को बस्तर, कांकेर, कोंडागांव और नारायणपुर, मंत्री रामविचार नेताम को रायगढ़, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, मंत्री दयालदास बघेल को महासमुंद, गरियाबंद और सूरजपुर जिले का प्रभार सौंपा गया है। मंत्री केदार कश्यप को रायपुर, सुकमा, बीजापुर और दंतेवाड़ा, मंत्री लखन लाल देवांगन को मुंगेली, कबीरधाम और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को बलौदाबाजार और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मंत्री ओपी चौधरी को सरगुजा, जांजगीर-चांपा और जशपुर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को बलरामपुर-रामानुजगंज और सक्ती, मंत्री टंकराम वर्मा को धमतरी और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले का प्रभार सौंपा गया है।

Read More : इन तीन राशियों पर मेहरबान रहेंगे शनिदेव, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम….