Advertisement Carousel

CG News : छत्तीसगढ़ के ये विधायक छोड़ेंगे पार्टी, थाम सकते हैं भाजपा का दामन, जाने कौन हैं वे

Chhattisgarh

रायपुर: MLA Pramod Sharma left Jogi congess party छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस(JCCJ) के विधायक प्रमोद शर्मा अब पार्टी छोडने वाले हैं। वो भाजपा में शामिल हो सकते हैं। शुक्रवार को मीडिया से चर्चा के दौरान जनता कांग्रेस छोडने की बात खुद विधायक शर्मा ने कही। प्रमोद शर्मा कहते दिखे -अब जनता कांग्रेस पार्टी छोड़ने का मन है, विधानसभा का सत्र समाप्‍त होते ही पार्टी से इस्‍तीफा दें दूंगा। किस पार्टी में जाएंगे, पूछे जाने पर कह- देखते हैं, हालांकि चर्चा है कि भाजपा की ओर शर्मा का झुकाव है।

Read More : शनिवार को इन ​राशियों पर मेहरबान रहेंगे शनिदेव, चमक जाएगी जातकों की किस्मत, छप्पड़ फाड़ होगी धन की बारिश

MLA Pramod Sharma left Jogi congess party प्रमोद कुमार शर्मा बलौदाबाजार सीट से विधायक हैं। 2018 में उन्‍होंने पूर्व मुख्‍यमंत्री अजीत जोगी की पार्टी जनता कांग्रेस छत्‍तीसगढ़ (जेसीसीजे) से चुनाव लड़ा था। विधानसभा में कुछ अफसरों से शर्मा ने इस्तीफे के नियमों को लेकर चर्चा की। काफी देर तक दिमाग लगाने के बाद उन्होंने इस्तीफे की बात साफ कह दी।

Read More : Heavy Rain Alert : छत्तीसगढ़ समेत देश के कई राज्यों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी 

अमित जोगी से तू-तड़ाक, विरोध तक
जनता कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष इस वक्त प्रदेश के पहले CM के बेटे अमित जोगी हैं। अमित के साथ प्रमोद शर्मा की लड़ाई 10 महीने पहले खुलकर सामने आई। तब पार्टी विरोधी होने की बात कहकर जनता कांग्रेस के एक और विधायक धर्मजीत सिंह को निकाल दिया गया था। उस दौरान प्रमोद शर्मा ने कहा- पार्टी मुझे भी निकालना चाहती है तो निकाल दे। मैं पूरी तरीके से धर्मजीत सिंह के साथ में हूं। अमित जोगी जी जो बाथरूम में बैठकर इस प्रकार का फैसला ले रहे हैं, वह नाजायज है। गलत है।