छत्तीसगढ़ : प्री-मानसून गतिविधियां जारी हैं, लेकिन बारिश का असर अब सीमित इलाकों तक सिमटता नजर आ रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान मुंगेली और कवर्धा समेत कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहा। बारिश की कमी के चलते तापमान में बढ़ोतरी हुई है और लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।
छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री पर फिर ब्रेक, बढ़ी गर्मी-उमस; 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं तेज हवाएं











