Advertisement Carousel

कल से विधानसभा का मानसून सत्र, सदन में पेश किए जाएंगे 3 संशोधन विधेयक…

रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र कल से शुरु होने वाला है। सदन की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे से शुरू होगी। दैनिक कार्यसूची में सदन दिनभर चलने का उल्लेख किया गया है। सदन में निधन उल्लेख के बाद प्रश्नकाल होगा। मार्च में हुए बजट सत्र के शेष कार्यों को पटल पर रखा जाएगा।

सदन में विधायक चंदन कश्यप और पुन्नुलाल मोहले लाएंगे ध्यानाकर्षण। वित्तीय वर्ष 2023-24 का प्रथम अनुपूरक बजट लाया जाएगा। सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की अनुमति के लिए भी प्रस्ताव लाया जाएगा। सदन में कल 3 संशोधन विधेयक पेश किया जाएगा।