Advertisement Carousel

Monsoon Update : गर्मी से मिलेगी राहत, इस बार समय से पहले दस्तक देगा मानसून, जानें आपके शहर में कब होगी एंट्री

रायपुर। Monsoon Update : इन देश में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है, जिसने लोगों का हाल-बेहाल कर दिया है, लेकिन मॉनसून इस बार खुशखबरी लेकर आ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक मॉनसून इस साल समय से पहले दस्तक देने वाला है। जिससे जल्द ही आम लोगों को राहत मिलने वाली है। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून समय से पहले अंडमान निकोबार में दस्तक देने वाला है।

बता दें कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून इस साल समय से पहले दस्तक देने वाला है। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने मानसून का पूर्वानुमान जारी किया है। वहीं बताया गया कि छत्तीसगढ़ में भी इस बार समय से पहले मानसून दस्तक दे सकता है।IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, 19 मई को मॉनसून के अंडमान निकोबार में पहुंचने की संभावना है। उसके बाद मॉनसून देश के अन्य हिस्सों की तरफ बढ़ेगा। वैसे तो हर साल अंडमान निकोबार में मॉनसून 22 मई तक आता है, लेकिन इस साल ये 3 दिन पहले ही दस्तक दे सकता है।

Monsoon Update : वहीं छत्तीसगढ़ में भी इस बार मानसून समय से पहले दस्तक दे रहा है। 13 जून तक छत्तीसगढ़ में मानसून पहुंचने का अनुमान जताया जा रहा है। क्योंकि 19 मई को अंडमान निकोबार में मानसून की एंट्री हो जाएगी। 1 जून को केरल में पहुंचने का समय निर्धारित है। वही 5 जून से छत्तीसगढ़ में प्री मानसून बारिश होने की संभावना है। 13 जून तक बस्तर पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।