Advertisement Carousel

माँ की ममता हुई शर्मसार, चुप नहीं हो रहा था डेढ़ महीने का बच्चा,तो माँ ने पीला दी शराब, सोचिए क्या बीती होगी

बच्‍चों का रोना किसी को पसंद नहीं. मां उसके लिए तरह तरह के उपाय अपनाती हैं. ज्‍यादातर लोग बच्‍चे को गले लगा लेते हैं. उसे बाहर घुमाने ले जाते हैं. कोई दूध पिलाता है तो कोई खेल खिलौनों से शांत करने की कोश‍िश करता है. लेकिन एक मां ने जो किया उसकी तो कल्‍पना भी नहीं की जा सकती. आख‍िर कोई मां ऐसा कर कैसे सकती है. बच्‍चा शांत नहीं हो रहा था तो उसने दूध की बॉटल में शराब भरकर दे दिया. फ‍िर जो हुआ.. आप सोच‍िए उस बच्‍चे पर क्‍या बीती होगी.

Read more:कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता और भाजपा नेता अमित गुप्ता को पुलिस ने किया गिरफ्तार, क्या है पूरा मामला

मामला अमेरिका के कैलिफोर्निया का है. पुलिस ने बच्‍चे की मां को गिरफ्तार किया है, उस पर बच्‍चे की जान खतरे में डालने का आरोप लगाया गया है. अध‍िकार‍ियों ने कहा कि 37 साल की ऑनेस्टी डे ला टोरे अपने 7 हफ्ते, जी हां आपने सही सुना सिर्फ डेढ़ महीने के बच्‍चे को दूध की जगह बॉटल में शराब दे दिया, ताकि वह शांत रहे. वह जानती थी शराब पीने के बाद बच्‍चा नशे में आ जाएगा और शांत हो जाएगा. हुआ भी कुछ ऐसा ही. लेकिन यह उसकी जिंदगी के साथ खेल करने जैसा है.

Read more :Cg Jobs: कृषि विभाग में निकली है इन पदों पर भर्ती, बस करना होगा आपको ऐसे आवेदन

कार में रोने लगा था बच्‍चा
सैन बर्नार्डिनो काउंटी शेरिफ विभाग ने कहा, हमें सुबह लगभग 12:45 बजे सूचना मिली कि एक मह‍िला अपनी कार में बच्‍चे को शराब पिला रही है. हमारे अध‍िकारी पहुंचे तो पता चला कि बच्‍चा नशे में है. दरअसल, ऑनेस्टी डे ला टोरे लॉस एंजिल्स से 55 मील पूर्व में रियाल्टो से कार के जर‍िए आ रही थी. अचानक बच्‍चा जोर जोर से रोने लगा. मह‍िला को लगा कि शायद बच्‍चे को दूध दे देंगे तो चुप हो जाएगा, लेकिन वह चुप होने का नाम ही नहीं ले रहा था. इसके बाद मह‍िला ने खौफनाक कदम उठाया.

डिटेंशन सेंटर भेजी गई मां
न्‍यूयॉर्क पोस्‍ट की रिपोर्ट के मुताबिक, अध‍िकार‍ियों ने कहा कि यह जानबूझकर बच्‍चे की जिंदगी को खतरे में डालने जैसा है. अफसरों ने बच्‍चे की स्‍थ‍ित‍ि का खुलासा तो नहीं किया लेकिन इतना जरूर बताया कि वह नशे में धुत था. उसकी मां को डिटेंशन सेंटर में भेजा गया है.जल्‍द उसे अदालत में पेश किया जाएगा.उधर, जैसे ही यह खबर सोशल मीडिया में वायरल हुई, लोग गुस्‍से में उबल उठे.कुछ ने कहा, यही कलयुग है. यहां मां की ममता कुछ नहीं. एक ने कहा, इस मह‍िला को तो जेल भेज देना चाहिए.