Advertisement Carousel

मां के आंसुओं से मानवता को रोशनी: सात माह के प्री-मैच्योर बेबी की देहदान…

भोपाल। एम्स के शांत गलियारों में रविवार को मानवता का कोमल स्वर गूंज उठा। राजगढ़ की शाल्वी व उनके परिवार ने अपने सात माह के नवजात को खोने के दुख को एक नई रोशनी में बदल दिया। आंसुओं के बीच उन्होंने बच्चे का देहदान कर साहस और करुणा की मिसाल रची। एम्स में नन्हे दाता को गार्ड ऑफ ऑनर मिला—मानो देवदूत ने विदा ली हो। बच्चे की देहदान करती शाल्वी।