Advertisement Carousel

आज नियमितीकरण के लिए संविदाकर्मियों का आंदोलन, 3000 किमी रथयात्रा भी निकालेंगे…

Chhattisgarh

रायपुर। इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले अब आंदोलनों का दौर भी चलेगा। इसी क्रम में अब संविदाकर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरने वाले हैं। प्रदेश के 45 हजार संविदाकर्मियों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर आंदोलन का करने जा रहे हैं। संविदाकर्मी सोमवार को बलौदा बाजार से नियमितीकरण रथयात्रा आंदोलन शुरू करेंगे। पूरे प्रदेश में 3000 किलोमीटर के सफर के बाद नियमितीकरण रथ 21 जून को रायपुर पहुंचेगा। उस दिन यहां तूता में पूरे प्रदेश के संविदाकर्मी शासन के खिलाफ राज्यस्तरीय प्रदर्शन होगा। छत्तीसगढ़ सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ से जुड़े सदस्यों ने आंदोलन में हरेक संविदा कर्मचारी की भागीदारी तय करने के लिए अलग-अलग जिलों में प्रदर्शन किया।

दरअसल, स्वास्थ्य विभाग, ग्रामीण व पंचायत विकास मंत्रालय, ऊर्जा, स्कूल शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, चिकित्सा शिक्षा कौशल विकास और महिला व बाल विकास विभाग समेत 54 विभागों से जुड़े जिला कार्यालयों में बड़े पैमाने पर संविदाकर्मी तैनात हैं। रथयात्रा के दौरान 15 मई से 21 जून के बीच हर दिन एक जिले में प्रदर्शन होगा। वहां संबंधित जिले के कलेक्टर और स्थानीय विधायकों को नियमितीकरण के लिए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन देकर मॉनसून सत्र में सेवा नियमित करने की मांग की जाएगा।