Advertisement Carousel

MP Assembly Result 2023 : आज होगा प्रत्याशियों का भाग्योदय..! EVM में कैद है सभी उम्मीदवारों की किस्मत, कुछ ही देर में शुरू होगी मतगणना..

MP Assembly Result 2023 : भोपाल। उम्मीदवारों का इंतजार आज खत्म हो जाएगा। ईवीएम के खुलते ही प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला हो जाएगा। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए आज मतगणना की जा रही है। प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर है। एक तरफ जहां बीजेपी क्लीन स्वीप का दावा कर रही है, वहीं कांग्रेस भी विश्वास जता रही है कि जनादेश उसके पक्ष में रहेगा। प्रदेश में सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को बहुमत प्राप्त करना होगा, जिसके लिए कम से कम 116 सीट जीतने की जरुरत है। अब देखना तो ये होगा कि आखिर प्रदेश में सत्ता किसके हाथ लगेगी।

जोड़तोड़ की तैयारियां भी शुरू

MP Assembly Result 2023 : एग्जिट पोल में आए अलग-अलग अनुमानों के बाद भाजपा और कांग्रेस दोनों ही खेमों में जोड़तोड़ की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। दोनों दलों की नजरें उन सीटों पर भी हैं, जहां बागी, निर्दलीय या अन्य दलों के प्रत्याशी जीतने की स्थिति में हैं। मध्य प्रदेश, राजस्थान से लेकर छत्तीसगढ़ में कई सीटों पर भाजपा व कांग्रेस के अलावा तीसरे प्रत्याशी ने भी बराबरी से मुकाबला किया है। यदि दोनों दलों को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलता है, तो इन प्रत्याशियों की भूमिका सरकार बनाने में महत्वपूर्ण होने वाली है।

Read More: आज होगा 4 राज्यों में ‘जनता का फैसला’.. कुछ देर बाद खुलेंगी मतपेटियां, तैयारी पूरी