Advertisement Carousel

MP Lok Sabha Election Result 2024: मध्य प्रदेश में कांउटिंग शुरू, रूझान में बीजेपी आगे…

MP Lok Sabha Election Result 2024: भोपाल। लोकसभा चुनाव के खत्म होने के बाद अब देशभर की निगाहें आज मंगलवार (4 जून) की काउंटिंग पर टिकी हुई है। सात चरणों के डाले गए वोटों की आज गिनती की जाएगी। राजनीतिक पार्टी में जबरदस्त रुझान देखने को मिलेगा। आज दांव पर लगे उम्मीदवारों के राजनीतिक भाग्य का फैसला होगा।

बता दें कि मध्य प्रदेश में सुबह 8 बजे से पोस्टल बैलेट गिनने से शुरुआत हो चुकी है। बता दें कि सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त के बीच आज उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज हो जाएगा। सुबह 8:00 बजे से मतों की गिनती शुरू हो गई है।

MP Lok Sabha Election Result 2024: मध्य प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर हुए मतदान की मतगणना आज होगी। मध्य प्रदेश के 23 जिलों में पहले EVM से मतगणना शुरू हो चुकी है। वहीं अन्य जिलों में EVM से पहले पोस्टल बैलेट की गिनती जारी है। इन डिस्प्ले वॉल पर आमजन मतगणना के रूझान और परिणाम देख सकेंगे।