Advertisement Carousel

2023 में दुर्ग में खुलेगा संगीत महाविद्यालय, खैरागढ़ संगीत विश्विद्यालय चलाएगा कॉलेज

दुर्ग: Music College will open in Durg in 2023 दुर्ग में संगीत महाविद्यालय की शुरुआत इसी साल हो जाएगी। यह महाविद्यालय हेमचंद यादव विवि की संबद्धता से नहीं बल्कि खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय चलाएगा। उच्च शिक्षा विभाग ने गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी किया है।

Read More: Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ी एक्टर अनुज शर्मा BJP में शामिल, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने दिलाई सदस्यता

Music College will open in Durg in 2023 विभाग के क्षेत्रीय अपर संचालक को महाविद्यालय के लिए जल्द से जल्द भवन तलाशने की जिम्मेदारी दी गई है। संभवत: यह कॉलेज अपने शुरुआत साल में किसी शासकीय स्कूल में भी संचालित किया जा सकता है, क्योंकि अपर संचालक द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर शासकीय स्कूल के भवन की मांग की गई है।