कोरिया। छत्तीसगढ़ के चर्चित नौगई तिहरे हत्याकांड को लेकर डॉ. राज शेखावत सोमवार को बैकुंठपुर पहुंचे। उन्होंने मृतक भरत सिंह की तेरहवीं में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। इस दौरान करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर, संगठन के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और समाज के लोग भी मौजूद रहे।
नौगई तिहरे हत्याकांड: बैकुंठपुर पहुंचे करणी सेना अध्यक्ष, सीबीआई जांच और गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग










