Nawazuddin Siddiqui divorce case; बॉलीवुड के मशहूर एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी इनदिनों अपनी प्रोफेसनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चे में है. एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी का अपनी अलग रह रही पत्नी आलिया से विवाद चल रहा है. और दोनों की आपसी लड़ाई अब कोर्ट तक जा पहुंची हैं. वही इन सबके बीच इनके बच्चों की पढ़ाई का काफी समय से बहुत नुकसान हुआ है. हालांकि अब एक्टर के दोनों बच्चे अपनी पढ़ाई के लिए संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) वापस जाएंगे. यह फैसला बॉम्बे हाई कोर्ट के जजों ने अपने जजमेंट में दिया है.
आपको बता दें कि, सोमवार को नवाज के बच्चे अपनी मां आलिया सिद्दीकी के साथ जजों के चैंबर में मौजूद थे. जजों की पीठ ने पहले दोनों पक्षों को इंडीविजुअली सुना और फिर फैसला किया कि बच्चों को उनकी पढ़ाई के लिए वापस दुबई भेज देना चाहिए .अदालत अब जून में नवाज और उनकी पूर्व पत्नी के पारिवारिक विवाद मामले पर फिर से सुनवाई करेगी.
वहीं एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी द्वारा दायर बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर सुनवाई कर रही थी. अपनी याचिका में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने दावा किया था कि यूएई के उनके बच्चों के स्कूल ने उन्हें इन्फॉर्म किया था कि वे स्कूल नहीं आ रहे हैं. नवाज ने अपनी याचिका में यह भी दावा किया था कि उन्हें अपने बच्चों के ठिकाने के बारे में नहीं पता है.
View this post on Instagram
एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी पत्नी आलिया से समझौते के लिए उनसे कांटेक्ट तक किया था
इस बीच, आलिया सिद्दीकी ने ये दावा किया था कि नवाज उनके पास समझौता करने के लिए पहुंचे थे. हालांकि उन्होंने अभी तक इसका जवाब नहीं दिया है. उन्होंने ये भी कहा कि ‘तलाक निश्चित रूप से होगा’ और दावा किया कि नवाज पहले ही अपने बच्चों की कस्टडी के लिए अर्जी दे चुके हैं. आलिया ने ई टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा था ,“तलाक होगा, यह सुनिश्चित है और मैं अपने दोनों बच्चों की कस्टडी के लिए भी लड़ूंगी. नवाज ने कस्टडी के लिए भी अर्जी दी है लेकिन मैं ऐसा नहीं होने दूंगी. मेरे दोनों बच्चे मेरे साथ रहना चाहते हैं और उसके साथ नहीं रहना चाहते.”











