Advertisement Carousel

Naxal Dump Recovered : जंगलों में नक्सलियों ने छिपाकर रखा था मौत का जखीरा, जवानों ने 2 डंप से हथियार और विस्फोटक किया बरामद

Naxal Dump Recovered : कांकेर. छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक बार फिर सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. दो अलग-अलग कार्रवाई में टिफिन आईईडी, इलेक्ट्रिक डेटोनेटर समेत भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद हुए हैं. कोयलीबेड़ा और परतापुर थाना क्षेत्र में जिला पुलिस, डीआरजी, बीएसएफ और बीडीएस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की गई है.

जानकारी के मुताबिक, कांकेर-नारायणपुर सीमा इलाके के ग्राम गुमचूर के जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान जमीन में छिपा नक्सल डंप बरामद किया. जहां से नक्सल साहित्य, 42 नग 303 रायफल राउंड, 75 नग 7.62 एसएलआर राउंड, 21 नग 5.56 रायफल राउंड, 2 7.62 एमएम एसएलआर मैग्जीन फिलर और 6 इलेक्ट्रिक डेटोनेटर बरामद किया गया.

इसी दिन ग्राम पदालमस्पी के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया गया. कार्रवाई के दौरान यहां भी नक्सल डंप बरामद की गई, जिसमें से डीआरजी जवानों और बीडीएस टीम ने एक कंट्री मेड पिस्टल, 1 दो किलो वजनी टिफिन आईईडी, 1 पावर कंट्रोलर, वायर और बैटरी बारमद की गई.

कांकेर और नारायणपुर के नक्सल प्रभावित सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है. हाल ही नक्सल वर्दी समेत भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किए गए थे.