Advertisement Carousel

NEET UG Exam-2026 Cancelled: नीट-यूजी परीक्षा रद्द, CBI करेगी पेपर लीक की जांच, इसी महीने हुआ था एग्जाम

NEET UG Exam-2026 Cancelled: इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। नीट-यूजी परीक्षा-2026 रद्द हो गई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने पेपर लीक विवाद के कारण नीट-यूजी परीक्षा रद्द कर दी है। पेपर लीक की जांच सीबीआई (CBI) करेगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कहा है कि नई परीक्षा की तारीख जल्द घोषित की जाएगी। दावा किया जा रहा था कि एग्जाम के 125 सवाल हूबहू गेस पेपर से मेल खा रहे थे। इसके बाद NTA ने परीक्षा को रद्द कर दिया है।

एजेंसी ने जारी बयान में कहा कि 3 मई 2026 को आयोजित हुई NEET UG परीक्षा अब दोबारा कराई जाएगी। नई परीक्षा की तारीखें जल्द घोषित की जाएगी NTA ने 3 मई को देशभर में नीट यूजी 2026 का आयोजन किया था, जिसमें पूरे देश से 22 लाख से अधिक कैंडिडेट्स नीट यूजी 2026 एग्जाम में शामिल हुए थे।

NTA ने अपने बयान में ये कहा

NTA ने कहा कि 10 मई 2026 की प्रेस रिलीज के क्रम में यह फैसला लिया गया है। एजेंसी के मुताबिक, 8 मई को परीक्षा से जुड़े मामलों को स्वतंत्र जांच और जरूरी कार्रवाई के लिए केंद्रीय एजेंसियों को भेजा गया था। इसके बाद केंद्रीय जांच एजेंसियों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों से मिले इनपुट और जांच रिपोर्ट की समीक्षा की गई। पेपर लीक होने को लेकर CBI जांच के भी आदेश दिए गए। एजेंसी ने कहा कि एग्जाम सिस्टम में पारदर्शिता बनाए रखने और निष्पक्ष व विश्वसनीय परीक्षा तय करने के लिए यह कदम उठाया गया है। NTA के अनुसार, अब NEET UG 2026 परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी।

राजस्थान से आए था पेपर लीक का मामला

नीट-यूजी परीक्षा-2026 पेपर लीक का मामला राजस्थान के सीकर से आया था। मामले की जांच राजस्थान पुलिस SOG कर रही है। SOG शुरुआत में मान रही थी कि नीट यूजी पेपर लीक नहीं हुआ थाय़ हालांकि SOG ने स्वीकारा था कि नीट यूजी 2026 गेस पेपर एग्जाम से पहले वायरल हुआ था, जिससे सवाल मेन एग्जाम में आए थे।

90 बायोलॉजी और 35 केमिस्ट्री के सवाल हूबहू आए

सूत्रों के मुताबिक परीक्षा के प्रश्न पत्र छपने से पहले ही कुछ सवाल एक गैंग तक पहुंच गए थे। बताया जा रहा है कि बायोलॉजी के करीब 90 और केमिस्ट्री के 35 सवाल परीक्षा से पहले ही बाहर आ चुके थे। नीट एग्जाम में हूबहू यही सवाल आए थे। इस तरह कुल 120 सवाल पहले ही बाहर आ चुके थे। जबकि नीट यूजी में कुल 180 सवाल पूछे जाते हैं।

मामले में एक गिरफ्तार

एसओजी नेमामले में जयपुर से मनीष नाम के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया हैय़ जांच एजेंसी उसे इस पूरे नेटवर्क का मुख्य संचालक मान रही है। उसके मोबाइल, कॉल रिकॉर्ड और संपर्कों की गहराई से जांच की जा रही है। अधिकारियों को आशंका है कि यह नेटवर्क सिर्फ राजस्थान तक सीमित नहीं है, बल्कि कई अन्य राज्यों में भी फैला हुआ हो सकता है।