Advertisement Carousel

पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर नई बायोपिक का ऐलान, साउथ एक्टर निभाएंगे प्रधानमत्री का किरदार…

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिन पर नई बायोपिक का ऐलान, साउथ एक्टर Unni Mukundan निभाएंगे पीएम का किरदार …
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। पीएम के 75वें जन्मदिन के अवसर पर उनकी एक और बायोपिक का ऐलान किया गया है. इस बायोपिक फिल्म में साउथ एक्टर उन्नी मुकुंदन पीएम मोदी का किरदार निभाने वाले हैं। मेकर्स ने कुछ समय पहले ही फिल्म का पहला पोस्टर और टाइटल जारी कर दिया है।

फिल्म का नाम

बता दें कि सिल्वर कास्ट क्रिएशंस प्रोडक्शन हाउस ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर जानकारी दिया है कि फिल्म का टाइटल ‘मां वंदे’ होगा. सामने आए पोस्टर में पीएम मोदी का किरदार हस्ताक्षर करते हुए दिखाई दे रहा है। हालांकि, मेकर्स ने अभी उनका पूरा लुक जारी नहीं किया है. मेकर्स ने पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- “एक ऐसे इंसान की कहानी जो संघर्षों से ऊपर उठकर… युगों-युगों के लिए एक क्रांति बन जाती है. माँवंदे ही है. माननीय प्रधानमंत्री @Narendramodi जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ. महिमा फिर से जगे और उज्जवल भविष्य की प्रतीक्षा हो.”

मेकर्स इस फिल्म में पीएम मोदी के बचपन से लेकर नेता बनने तक के सफर को दिखाएंगे। जिसमें उनकी दिवंगत मां हीराबेन मोदी के साथ उनके संबंधों पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा, जिन्हें उनकी पूरी यात्रा में प्रेरणा का एक अद्वितीय स्रोत बताया गया है। इस फिल्म का निर्देशन क्रांति कुमार सीएच करेंगे। फिल्म में सिनेमैटोग्राफी का काम ‘बाहुबली’ फेम केके सेंथिल कुमार आईएससी करेंगे।