बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के रतनपुर इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब बिकमा तालाब के पास एक गड्ढे में मगरमच्छ के 6 छोटे बच्चे दिखाई दिए। सुबह-सुबह नहाने पहुंचे ग्रामीणों की नजर जैसे ही इन नन्हे मगरमच्छों पर पड़ी, पूरे इलाके में अफरा-तफरी फैल गई और तुरंत पुलिस व वन विभाग को सूचना दी गई।
तालाब किनारे मिला मगरमच्छों का नया कुनबा, अचानक नजारा देखकर मची अफरा-तफरी











