बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां बदमाशों ने अंधविश्वास और पूजा-पाठ का सहारा लेकर एक व्यापारी को निशाना बना लिया। व्यापार विहार इलाके में खरीदारी करने पहुंचे एक व्यापारी से झाड़फूंक के बहाने बातचीत कर बदमाशों ने उसके बैग से तीन लाख रुपये पार कर दिए। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
बिलासपुर में ठगी का नया तरीका…पूजा-झाड़फूंक के नाम पर व्यापारी से 3 लाख की ठगी, बाजार में मचा हड़कंप











