बिलासपुर। मानसून के दौरान रेलवे पुलों की सुरक्षा और निर्बाध रेल संचालन सुनिश्चित करने के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने आधुनिक तकनीक को अपनाया है। रेलवे ने अपने 12 महत्वपूर्ण पुलों पर सेंसर आधारित एडवांस वाटर लेवल मॉनीटरिंग सिस्टम स्थापित किया है। यह सिस्टम चौबीसों घंटे वास्तविक समय में नदियों के जलस्तर पर नजर रखता है और किसी भी खतरे की स्थिति में संबंधित अधिकारियों को तत्काल अलर्ट भेजता है।
मानसून में रेल सुरक्षा को नई तकनीक का सहारा, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के 12 प्रमुख पुलों पर लगा एडवांस वाटर लेवल मॉनीटरिंग सिस्टम











