Advertisement Carousel

आज तक कोई नहीं तोड़ पाया संजय दत्त का ये रिकॉर्ड, जानिए क्यों नहीं बन पाए सुपरस्टार…

मुंबई । आज बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता संजय दत्त अपना 64वां जन्मदिन मना रहे है। संजय हिंदी फिल्मों के क्लासिक एक्टर माने जाते है। इनकी ज्य़ादातर फिल्मों में धुंआधार एक्शन से भरपूर रहती है। संजय 80 और 90 के दशक के लीडिंग हीरो रहे है। साल 2010 तक संजय ने लीड हीरो के तौर पर लगातार काम किया। अब संजय हीरो के साथ साथ विलेन औऱ कैरेक्टर रोल करते हुए नजर आते है। बॉलीवुड गैंगस्टर ड्रामा फिल्मों का ट्रेंड संजय दत्त ने ही लाया है। खलनायक से लेकर वास्तव और मुसाफिर जैसी फिल्मों में संजय ने गैंगस्टर का रोल प्ले किया है।

Read more: छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों के कलेक्टरों का तबादला, इन IAS अफसरों का भी हुआ ट्रांसफर 

एक्टर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1981 की फिल्म रॉकी से की थी। इस फिल्म का डायरेक्शन उनके पिता सुनील दत्त ने किया था। रॉकी में संजय के साथ टीना मुनीम और शक्ति कपूर जैसे स्टार नजर आए थे। संजू बाबा की पहली फिल्म सुपरहिट रही है। फिल्म के गाने आ देखे जरा… आज भी पॉपुलर है। संजय ने शुरुआत में ढेर सारी रोमांटिक फिल्मों में काम किया। इनकी जोड़ी पूनम ढिल्लो, जया प्रदा, माधुरी दीक्षित और फऱाह नाज के साथ काफी ज्य़ादा पसंद की गई। संजय का विवादों से गहरा नाता रहा है। अगर संजय विवादों में ना रहते तो आज हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार होते।

Read more: छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों के कलेक्टरों का तबादला, इन IAS अफसरों का भी हुआ ट्रांसफर 

खैर संजय 90 के दशक के लीडिंग एक्शन हीरो भी रहे। खलनायक, दाउद, साजन, यालगार, सड़क, हसीना मान जाएगी और वास्तव जैसी फिल्मों में संजय ने अलग लेवल की एक्टिंग दिखाई। साजन में उन्होंने रोमांटिक किरदार निभाया। सड़क में वे अपने प्य़ार के लिए दुनिया से लड़ते हुए नजर आए। वहीं हसीना मान जाएगी में कॉमेडी किंग गोविंदा को भी कड़ी टक्कर दी। वास्तव में संजय ने एक सीधे साधे लड़के से खूंखार गैंगस्टर का रोल प्ले किया। जिसने उन्हें एक परफेक्ट एक्टर बना दिया।

Read more: छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों के कलेक्टरों का तबादला, इन IAS अफसरों का भी हुआ ट्रांसफर 

2000 के दशक के शुरुआत में मुन्ना भाई एमबीबीएस और लगे रहो मुन्ना भाई ने संजय के गैंगस्टर वाली छवि को भी धो डाला। 2005 के बाद संजय ने वैसे तो ढेर सारी फिल्मों में काम किया लेकिन इनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस में लगातार फ्लॉप होती जा रही थी। इसके बाद संजय ने सपोर्टिंग और सेकंड लीड वाले रोल करना शुरु कर दिया। ऋतिक रोशन कि अग्निपथ में संजय ने मेन विलेन का रोल प्ले किया। जिसे फैंस ने काफी ज्य़ादा पसंद किया। संजय केजीएफ 2 में भी मेन विलेन के रोल में नजर आए। आज भले ही संजय को लीडिंग हीरो वाली फिल्म नहीं मिल रही हो लेकिन संजय विलेन के रोल में सभी हीरो के छक्के छुड़ा रहे है।

Read more: छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों के कलेक्टरों का तबादला, इन IAS अफसरों का भी हुआ ट्रांसफर