Advertisement Carousel

अब12 वीं के प्राप्तांक के आधार पर भरी जाएंगी बीएससी कृषि की सीटें, इस तारीख तक करें आवेदन…

रायपुर. इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित शासकीय और निजी महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के बीएससी कृषि (ऑनर्स) स्नातक पाठ्यक्रम में द्वितीय चरण की काउंसलिंग के बाद अब रिक्त सीटों पर 12वीं परीक्षा के परिणामों के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थी विवि की वेबसाइट पर 26 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। निजी महाविद्यालयों में प्रबंधन सीटों पर प्रवेश के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 28 जुलाई से 3 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं।

27 को दोबारा फीस

12वीं के परीक्षा परिणामों के आधार पर प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर 26 जुलाई को रात्रि 11.30 बजे तक ऑनलाइन पंजीयन कराया जा सकता है। असफल फीस ट्रांजेक्शन वाले 27 जुलाई को दोबारा फीस जमा कर सकते हैं। ऑफलाइन दस्तावेजों का सत्यापन कृषि महाविद्यालय रायपुर में 28 और 29 जुलाई को किया जाएगा।

30 जुलाई 2025 को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अभ्यर्थियों की प्रावीण्य सूची अपलोड की जाएगी। 31 जुलाई से 2 अगस्त तक सीट आवंटन और फीस जमा करने उपस्थित होना होगा। काउंसिलिंग संबंधित दिशा-निर्देशों की अधिक जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट का अवलोकन कर सकते हैं।