Advertisement Carousel

Electricity Smart Meter : अब करोगे जितने का रिचार्ज, बिजली का उपयोग कर पाओगे उतना, करेंगे ये बदलाव

पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड पूर्वांचल के 20 जिलों में 15 नवंबर से नए स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाएगा। मुख्य अभियंता (रिवेंम्प्ड योजना के प्रभारी) चंद्रजीत कुमार के मुताबिक मीटर लगाने का काम 27 महीने में पूरा होगा। उन्होंने बताया कि जर्मन तकनीक पर आधारित 50.17 लाख प्रीपेड मीटर मंगाए जा रहे हैं। इस पर 5,131 करोड़ रुपये खर्च होंगे। पूर्वांचल डिस्काॅम की तरफ से प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इससे उपभोक्ताओं को भुगतान में आसानी होगी।

Read more :Raipur : प्रदेश के सभी स्कूलों में किया जाएगा चंद्रयान-3 की लैंडिंग का लाइव प्रसारण, इस टाइम होगा शुरू

मोबाइल एप के जरिये कर सकेंगे कंट्रोल

नए प्रीपेड मीटर को उपभोक्ता बिजली निगम के एप के जरिये कंट्रोल कर सकते हैं। निगम के अधिकारियों के मुताबिक उपभोक्ता जब घर में रहेंगे, तब इसे ऑन रख सकेंगे। घर से बाहर जाने पर इसे बंद करना होगा। इसकी मदद से उपकरणों की निगरानी की जा सकेगी। फॉल्ट होने पर दूसरे स्थान से ही मीटर से बिजली आपूर्ति को ऑन या फिर ऑफ किया जा सकेगा। बिजली खपत की निगरानी भी की जा सकेगी।
45 फीसदी उपभोक्ता ही देते हैं बिल

Read more :Ias tekam join bjp : विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी बीजेपी की ताकत, इस IAS ने थामा भाजपा का दामन


बिजली निगम के मुताबिक अभी 45 फीसदी उपभोक्ता ही बिल का भुगतान करते हैं। स्मार्ट मीटर लगने से उपभोक्ताओं की बकायेदारी नहीं होगी। जितने रुपये का प्रीपेड मीटर रिचार्ज होगा, उतनी ही बिजली इस्तेमाल की जा सकेगी।