Advertisement Carousel

New UPI feature : अब UPI के जरिए भी कर सकेंगे कैश डिपॉजिट, रिजर्व बैंक का बड़ा ऐलान

नई दिल्लीः New UPI feature अब आप यूपीआई यानी यूनिफायड पेमेंट इंटरफेस के जरिए भी कैश डिपॉजिट मशीन से पैसे जमा कर सकेंगे। केंद्रीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने इस संबंध में जानकारी दी है। चालू वित्त वर्ष की पहली द्विमासिक मौद्रिक समीक्षा बैठक के नतीजों के बारे में बताते हुए शक्तिकांत दास ने कहा कि आरबीआई का यूपीआई के जरिये कैश डिपॉजिट करने की सुविधा देने का प्रस्ताव है। हालांकि, इस सुविधा के बारे में विस्तार से नहीं बताया गया है लेकिन कैशलेस डिपॉजिट की दिशा में यह केंद्रीय रिजर्व बैंक का दूसरा बड़ा प्रयास है। बता दें कि वर्तमान में कैशलेस डिपॉजिट सिर्फ डेबिट कार्ड के जरिए किया जा रहा है।

Read More : Congress Manifesto : लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र, महिला से बेरोजगार तक के लिए किए ये वादे, यहां जानें पूरी डिटेल

क्या कहा गवर्नर ने

आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने चालू वित्त वर्ष की पहली द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा पेश करते हुए कहा-एटीएम में यूपीआई का उपयोग करके कार्डलेस कैश निकासी से प्राप्त अनुभव को देखते हुए अब यूपीआई का उपयोग करके नकदी जमा करने वाली मशीन (सीडीएम) में पैसा जमा करने की सुविधा भी प्रदान करने का प्रस्ताव है।

Read More : Congress Manifesto : आरक्षण की खत्म होगी लिमिट, 30 लाख सरकारी नौकरियां, युवाओं के लिए कांग्रेस के 8 न्याय

New UPI feature उन्होंने कहा कि यह कदम ग्राहकों के लिए चीजें सुगम और बैंकों में मुद्रा प्रबंधन प्रक्रिया को और अधिक कुशल बनाएगा। आरबीआई के अनुसार, बैंकों कर नकदी जमा मशीनों के उपयोग से जहां एक तरफ ग्राहकों की सुविधा बढ़ी है। वहीं बैंक शाखाओं में नकदी-जमा करने को लेकर दबाव कम हुआ है। अब यूपीआई की लोकप्रियता और स्वीकार्यता को देखते हुए बिना कार्ड के नकद जमा करने की सुविधा देने का प्रस्ताव किया गया है।