Advertisement Carousel

OPS latest update : अब इन कर्मचारियों को भी मिलेगा पुरानी पेंशन योजना का लाभ, इन विषयों के शिक्षकों कि होगी भर्ती, सीएम भूपेश ने किया ऐलान

CG Election 2023

रायपुर। OPS latest update छत्‍तीसगढ़ सरकार ने कांकेर जिले में नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में। प्रियंका गांधी शामिल हुई। सीएम भूपेश ने यहां कई बड़े ऐलान किए।

 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बड़ी घोषणाएं

1. छत्तीसगढ़ राज्य पावर कम्पनियों में एक अप्रैल 2004 और इसके उपरांत नियुक्त लगभग 10 हजार कर्मियों के लिए नवीन अंशदायी पेंशन योजना के स्थान पर पुरानी पेंशन लागू करने की घोषणा।

2. पुलिस उप निरीक्षकों के पदों पर पदोन्नति अब 33 प्रतिशत से बढ़ाकर 40 प्रतिशत करने की घोषणा।

3. कृषि महाविद्यालय पखांजूर का नाम पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के नाम पर किए जाने की घोषणा।

4. हल्बी, गोंडी, सरगुजिहा, भतरा जैसे स्थानीय बोलियों में पढ़ाई के साथ-साथ अब इन भाषाओं में शिक्षकों की नियुक्ति करने की घोषणा।

5. चारामा विकासखण्ड टंहकापार में महानदी पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण।

6. कांकेर नरहरपुर मार्ग का चौड़ीकरण का कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाएगा।

7. आदिवासी पुस्तकालय की स्थापना।

8. अंतागढ़ से घोड़ागांव, अंजारी मार्ग पर पुल निर्माण।

कराएंगे जातिय जनगणना

इस दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने जातीय जनगणना को लेकर सियासी दांव चला है। उन्‍होंने रैली को संबोधित करते हुए कहा, प्रदेश में सत्‍ता वापसी पर कांग्रेस बिहार की तरह छत्‍तीसगढ़ में जातीय जनगणना कराएगी। प्रियंका ने कहा, छत्‍तीसगढ़ में बड़े-बड़े पोस्‍ट पर एससी एसटी या पिछड़ा वर्ग के लोग हैं। ऐसे में प्रदेश जातीय जनगणना क्‍यों नहीं होनी चाहिए।

Read More : Two Real Sister marry : एक-दूसरे से शादी करने को लिए अड़ी दो बहनें, चार सालों से चल रहा था दोनों सा अफेयर, ऐसे शुरू हुई थी कहानी 

छत्‍तीसगढ़ में गरीबों को देंगे 10 लाख आवास

OPS latest update प्रियंका ने कहा, छत्‍तीसगढ़ के विकास माडल की पूरी देश में चर्चा हो रही है। ग्रामीण अर्थव्‍यवस्‍था को मजबूत किया जा रहा है। रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका ने कहा, कांग्रेस की सरकार दोबारा सत्‍ता वापस आई तो प्रदेश के गरीबों के लिए 10 लाख आवास का निर्माण किया जाएगा।