Advertisement Carousel

एक पेड़ मां के नाम : विधानसभा आवासीय परिसर में सीएम, विस अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष समेत सभी मंत्रियों और विधायकों ने रोपे पौधे, साय ने कहा – पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पौधे लगाकर देखभाल भी करें…

रायपुर: विधानसभा आवासीय परिसर में आज “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत रामफल, सीताफल, नीम, पीपल समेत अन्य पौधों का रोपण किया गया. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपनी मां के सम्मान में वहां बेल का पौधा लगाया. विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सीताफल, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने हनुमान फल और उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नीम के पौधे का रोपण किया.

सीएम साय ने ट्वीट कर कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर विधानसभा अध्यक्ष, उपमुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष, मंत्रिमंडल के साथी और सभी विधायकों ने इस अभियान के अंतर्गत पौधा लगाए. करोड़ों देशवासियों ने इस अभियान में शामिल होकर स्वच्छ और स्वस्थ पर्यावरण के लिए पौधारोपण किया है. आप सभी प्रदेशवासियों से आग्रह है कि पर्यावरण के संरक्षण-संवर्धन के लिए पौधारोपण अवश्य करें और उसकी उचित देखभाल कर उसे पेड़ बनाएं.