रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। लोक शिक्षण संचालनालय के प्रस्ताव के आधार पर छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGESB) ने सहायक शिक्षक के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है।भर्ती प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आवेदन 24 जुलाई 2026 से शुरू हो चुके हैं। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 21 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। कर्मचारी चयन मंडल ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे अंतिम समय की परेशानी से बचने के लिए समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक बनने का मौका, 2026 भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 11 अक्टूबर को होगी परीक्षा














