डोंगरगढ़ : भाजपा में चल रही अंदरूनी हलचल एक बार फिर चर्चा में आ गई है। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की नई जिला कार्यकारिणी घोषित होने के अगले ही दिन डोंगरगढ़ मंडल के सह संयोजक पंकज अग्रवाल ने पार्टी की जिम्मेदारियों से इस्तीफा दे दिया। इससे संगठन के भीतर चल रहे घटनाक्रम को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।
नई नियुक्तियों के बाद फिर उठा संगठन का मुद्दा, डोंगरगढ़ भाजपा में एक और इस्तीफे से बढ़ी हलचल











