Advertisement Carousel

Dhan Kharidi in CG : किसानों के लिए खुशखबरी, इस दिन से शुरू होगी धान खरीदी, भूपेश सरकार ने रखा यह लक्ष्य

रायपुर. Dhan Kahridi in CG धान खरीदी के लिए मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक में धान खरीदी को लेकर निर्णय लिया गया है. विपणन वर्ष 2023-24 के लिए छत्तीसगढ़ में 1 नवंबर से धान खरीदी की शरुआत होगी.इस बार 1 करोड 25 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य रखा गया है.

Read More : IND vs PAK Reserve Day : भारत-पाकिस्तान मैच के लिए लिया गया ऐसा फैसला, मच गया क्रिकेट जगत में वबाल, जानिए क्या है पूरा माजरा 

मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए धान खरीदी की जाएगी. बता दें कि खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के निवास में मंत्रिमंडलीय उपसमिति की बैठक हुई. बैठक में कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, मंत्री शिव डहरिया भी वर्चुअली मौजूद थे. बैठक की अध्यक्षता मंत्री अमरजीत भगत ने की.

Read More : Sex Racket : अपनी ही बेटियों से घिनौना काम करवाती थी महिला, पति ने जताया विरोध तो कर दी जमकर धुनाई 

Dhan Kahridi in CG : धान खरीदी को लेकर सरकार ने इस बार अपना लक्ष्य बढ़ा दिया है. इस वर्ष सरकार 125 लाख मीट्रिक टन धान खरीदेगी. पहले किसानों से 15 क्विंटल प्रति एकड़ धान लिया जाता था. वहीं इस बार 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान लिया जाएगा. एक तरफ सरकार ने धान खरीदी का लक्ष्य बढ़ा दिया लेकिन दूसरी तरफ केंद्र ने छत्तीसगढ़ का धान लेने में कटौती की है. केंद्र सरकार ने 86 लाख मीट्रिक टन का जो लक्ष्य था उसे घटाकर 61 लाख मीट्रिक टन कर दिया है. ऐसे में राज्य सरकार को 25 लाख मीट्रिक टन का नुकसान वहन करना होगा. हालांकि इसके जवाब में मंत्री भगत ने कहा कि केंद्र धान ले या न ले हम अपना लक्ष्य पूरा करेंगे.