महासमुंद: रेलवे ने छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली 20 ट्रेनों को फिर कैंसिल कर दिया है. दोहरी और तीसरी रेल लाइन के साथ ही सुरक्षा और रखरखाव के कारण दो महीने से ट्रेनों को लगातार रद्द किया जा रहा है. इस बार डेवलपमेंट और मेंटेनेंस के चलते 3 सितंबर तक ट्रेनों को रद्द किया गया है. इसका असर रक्षाबंधन पर भाइयों और बहनों पर पड़ना तय माना जा रहा है.
Read more: Cm bhupesh baghel birthday : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने काटी 150 फिट लम्बाई वाला केक, 65 लोगों के टीम ने किया तैयार
रेलवे ने छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली 24 ट्रेनों को चार दिन पहले भी कैंसिल किया था. बताया गया कि ईस्ट कोस्ट रेलवे के भुवनेश्वर-मंचेश्वर और संबलपुर रेलवे स्टेशन के बीच काम होगा, जिसके कारण 19 से 30 अगस्त तक गाड़ियां प्रभावित रहेंगी. यह ट्रेनें अभी शुरू नहीं हुई हैं. वहीं रेलवे ने एक बार फिर से 20 ट्रेनों को कैंसिल करने का आदेश जारी कर दिया है. इसी बीच रक्षाबंधन भी है. लिहाजा यात्रियों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.
Read more: छत्तीसगढ़ में ईडी के छापे पर सीएम भूपेश ने मोदी और अमित शाह पर साधा निशाना, बोले- जन्मदिन पर अमूल्य तोहफा मिला
2 सितंबर तक ये गाड़ियां रहेंगी रद्द
08746 रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर स्पेशल08740 बिलासपुर शहडोल मेमू पैसेंजर स्पेशल08739 शहडोल – बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल08729 रायपुर- डोगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल08701 रायपुर- दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल08702 दुर्ग-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल07805 गोंदिया- कटंगी डेमू पैसेंजर स्पेशल07806 कटंगी-गोंदिया डेमू पैसेंजर स्पेशल07809 गोंदिया-कटंगी पैसेंजर स्पेशल08714 इतवारी – बालाघाट मेमू पैसेंजर स्पेशल08715 बालाघाट-इतवारी मेमू पैसेंजर स्पेशल08806 गोंदिया-वड़सा मेमू पैसेंजर स्पेशल
3 सितंबर तक रद्द रहेंगी ट्रेनें
08745 गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल08730 डोगरगढ़ – रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल07810 कटंगी-गोंदिया पैसेंजर स्पेशल08808 वड़सा – चान्दा फोर्ट मेमू पैसेंजर स्पेशल08805 चान्दा फोर्ट-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल08723 डोगरगढ़-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल08724 गोंदिया – रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल










