देशभर : बुधवार को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने ताजा रेट जारी कर दिए हैं, जिनके अनुसार सभी प्रमुख शहरों में ईंधन के दाम पहले की तरह ही कायम हैं। लंबे समय से कीमतों में स्थिरता रहने से वाहन चालकों के साथ-साथ आम उपभोक्ताओं को भी राहत मिल रही है।26 मई के बाद से पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में कोई संशोधन नहीं किया गया है। इस वजह से रोजाना सफर करने वाले लोगों और परिवहन क्षेत्र से जुड़े कारोबारियों को खर्च के मोर्चे पर राहत मिली हुई है।
आज भी नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आपके शहर में कितने रुपये लीटर बिक रहा है ईंधन













