Advertisement Carousel

Placement Camp in Raipur: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, रायपुर में आज से प्लेसमेंट कैम्प

job

रायपुर: Placement Camp in Raipur: प्रदेश में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 13 अप्रैल 2023 को जिला रोजगार कार्यालय, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर, रायपुर में सवेरे 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प आयोजित होगा। इस प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से मारूति सुजुकी इंड़िया लिमिटेड (टेक्नोसिम टेनिंग सर्विसेस) द्वारा 18 से 20 वर्ष के न्यून्तम 50 प्रतिशत अंक के साथ 10वीं उत्तीर्ण पुरूष आवेदकों की भर्ती टेनीज पद पर की जाएगी। इन पदो के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण हेतु 14,200 रूपये प्रतिमाह के मानदेय पर मारुति सुजुकी के गुरुग्राम (हरियाणा) स्थित प्लांट के लिए की जाएगी।

Read More: चूल्हे में पका ठेठ सरगुजिया खाना मिला तो तारीफ करने से खुद को रोक न पाए भूपेश

Placement Camp in Raipur इसी तरह विनायक जॉब कन्स्लटेंट, रायपुर द्वारा सिक्योरिटी ऑफिसर और गार्ड के 16 पदों के लिए 24 से 40 वर्षीय 12वीं तथा स्नातक उत्तीर्ण एक्स सर्विसमैन अथवा कार्यानुभवी आवेदकों की भर्ती की जाएगी। इन पदो के लिए अधिकतम 7 लाख रूपये प्रतिवर्ष की दर से भुगतान किया जाएगा। इसी तरह 10वीं उत्तीर्ण 400 अकुशल श्रमिकों की भर्ती अधिकतम 1.44 लाख रूपये प्रतिवर्ष की दर पर की जाएगी। प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होने योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि एवं स्थल पर उपस्थित हो सकते है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय रायपुर में भी संपर्क कर सकते है।

Read More: ग्रामीणों के बीच भूपेश बोले- मेरे अन्नदाता खुश और खुशहाल,इस बात की मुझे भी खुशी