बस्तर : मानसून की सक्रियता बढ़ते ही पर्यटकों के लिए अहम सूचना जारी की गई है। लगातार हो रही बारिश और सुरक्षा संबंधी खतरों को देखते हुए कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान तथा विश्व प्रसिद्ध कोटमसर गुफा को अस्थाई रूप से पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। उद्यान प्रबंधन के अनुसार यह प्रतिबंध 1 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगा।
मानसून में बस्तर घूमने की बना रहे हैं योजना? कांगेर घाटी और कोटमसर गुफा पर लगा प्रतिबंध, जानिए कब तक नहीं मिलेगा प्रवेश











