रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बरतने वाले निजी अस्पतालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के डी.डी. अस्पताल, सेमरा पर बड़ी कार्रवाई की है। गंभीर चिकित्सीय अनियमितताओं और मरीजों के उपचार में लापरवाही की पुष्टि होने के बाद जिला प्रशासन ने अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर और आईसीयू को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया है। साथ ही अस्पताल का पंजीयन भी अस्थायी और सशर्त रूप से निरस्त कर दिया गया है।
मरीजों की जान से खिलवाड़ पड़ा भारी, डी.डी. अस्पताल का ऑपरेशन थिएटर और ICU सील, लाइसेंस भी निलंबित











