Advertisement Carousel

Shukrawar Ke Upay : इन 5 अचूक उपायों से मां लक्ष्‍मी को करें प्रसन्‍न, चारों ओर से होगी पैसों की बरसात…

दिसंबर महीने के पहले शुक्रवार को मां लक्ष्‍मी की कृपा के साथ ही पुष्‍य नक्षत्र का बेहद शुभ योग भी बना है। जो कि ज्‍योतिष की दृष्टि से बहुत ही शुभ माना जाता है। इस शुभ योग में करियर और कारोबार से संबंधित कोई भी काम या फिर पार्टनरशिप में बिजनस करना बहुत ही शुभफलदायी माना जाता है। पुष्‍य नक्षत्र में सोने-चांदी की खरीद करना भी बहुत शुभ माना जाता है। महीने के पहले शुक्रवार को मां लक्ष्‍मी की कृपा का लाभ पाने के लिए हम आपको बता रहे हैं कुछ खास उपाय।

Read More : Chhattisgarh Election : छत्तीसगढ़ में BJP और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला, जानिए एग्जिट पोल में किसकी बन रही सरकार ?

शुक्रवार को सुबह स्‍नान करके मां लक्ष्‍मी का ध्‍यान करें और 5 अलग-अलग घरों की कन्‍या को शाम के वक्‍त अपने घर का आने का निमंत्रण दें। इन 5 कन्‍याओं को शाम को आदर के साथ अपने घर में बिठाएं और मां लक्ष्‍मी की पूजा करें और मां लक्ष्‍मी को दूध, मखाने और चावल की खीर का भोग लगाएं। उसके बाद 5 कन्‍याओं को यह खीर खाने को दें और साथ ही कुछ दक्षिणा दें। पैर छूकर उनका आशीर्वाद लें और सम्‍मानपूर्वक अपने घर से विदा करें। इस उपाय को करने से मां लक्ष्‍मी आपके घर को धन धान्‍य से भर देंगी।

Read More : Chhattisgarh Election : छत्तीसगढ़ में BJP और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला, जानिए एग्जिट पोल में किसकी बन रही सरकार ?

शुक्रवार का दिन मां लक्ष्‍मी के साथ शुक्र ग्रह को भी समर्पित होता है और खाने की सफेद वस्‍तुओं पर शुक्र ग्रह का प्रभाव माना जाता है। शुक्रवार को सुबह स्‍नान करने के बाद अन्‍न जल ग्रहण करने से पहले सफेद अनाज जरूरतमंद लोगों को दान करें। इस उपाय को करने से आपकी कुंडली में शुक्र की स्थिति मजबूत होती है और साथ ही मां लक्ष्‍मी भी आप पर मेहरबान होती हैं।

Read More : Chhattisgarh Election : छत्तीसगढ़ में BJP और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला, जानिए एग्जिट पोल में किसकी बन रही सरकार ?

शुक्रवार की सुबह मां लक्ष्‍मी की पूजा करें और उन्‍हें सुहाग की सभी सामिग्री चूड़ी, बिंदी, और सिंदूर अर्पित करें। उसके बाद शाम को कनकधारा स्‍त्रोत का पाठ करें और मां लक्ष्‍मी को सफेद बर्फी का भोग लगाएं। फिर सुहाग की सामग्री में से कोई एक चीज अपने पास प्रसाद स्‍वरूप रख लें और बाकी सामान किसी जरूरतमंद सुहागिन महिला को दान करें। मिठाई भी दें। इस उपाय को करने से आपको आर्थिक संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Read More : Chhattisgarh Election : छत्तीसगढ़ में BJP और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला, जानिए एग्जिट पोल में किसकी बन रही सरकार ?