Advertisement Carousel

PM Modi Kashmir Visit: पीएम मोदी का कश्मीर दौरा आज, करोड़ों के विकास परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला

PM Modi Birthday

दिल्ली: PM Modi Kashmir Visit: लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी की जम्मू कश्मीर की यह पहली यात्रा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 20 और 21 जून को जम्मू कश्मीर का दौरा करेंगे। इस दौरान वह केंद्र शासित प्रदेश में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे तथा 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य समारोह सहित कुछ अन्य कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

बताया गया कि पीएम मोदी आज शाम लगभग 6बजे श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र में ‘युवाओं को सशक्त बनाना, जम्मू-कश्मीर को बदलना’ कार्यक्रम में भाग लेंगे। यह कार्यक्रम इस क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है जो यहां की प्रगति को प्रदर्शित करता है और युवाओं को प्रेरणा प्रदान करता है। इस अवसर पर, प्रधानमंत्री स्टालों का निरीक्षण करेंगे और जम्मू-कश्मीर के ‘यंग अचीवर्स’ के साथ बातचीत करेंगे।